कानपुर, जून 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। माल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने की। इसमें फ्रेट कस्टमर्स, व्यापारी व साइडिंग प्रतिनि​धि मौजूद रहे। इसमें रेलवे व फ्रेट ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, माल यातायात में वृद्धि करने पर चर्चा की गई। अकांशु गोविल ने कारोबारियों से कहा कि सभी लोग रेलवे के साथ कारोबार करें और उनको हर सहूलियत और दिक्कतों के समाधान हम पर छोड़ दो। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि सीपीसी माल रेलवे गोदाम में ट्रकों के आवागमन के लिए दिन में दो बार में अलग-अलग सुबह 11 से दोपहर एक बजे और दोपहर दो से पांच बजे तक कुल पांच घंटे मिलते हैं। इस इंट्री के लि...