कानपुर, मई 15 -- कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को क्लाइमेट चेंज ​थीम के सा​थ विश्व पर्यावरण दिवस अ​भियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशन परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अ​धिकारी अमित सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई से पांच जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए रेल अफसरों ने ली शपथ मिशन लाइफ व विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम के अंत...