लखनऊ, दिसम्बर 12 -- खुद को दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे जालसाज दशरथ पाल को गौतमपल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दशरथ पाल दोपहर में एक मंत्री के आवास पर जाकर मिला था। साथ आए जेवर की विलासपुर नगर पंचायत के चेयरमैन के पति के अलावा एक व्यवसायी और ड्राइवर की भी उनसे मुलाकात कराई थी। मंत्री और उनके सुरक्षा कर्मी जालसाज को नहीं पहचान सके थे। इसके बाद वह डिप्टी सीएम के यहां पहुंचा, जहां पकड़ लिया गया। उसके पास से दो भिन्न-भिन्न नाम पते के आधार कार्ड मिले हैं। इन पर फोटो आरोपी की ही लगी है। उसके फोन को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज दशरथ पाल को जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.