डिप्टी सीएम से मिलने जा रहे भाकियू नेता को किया नजरबंद
अमरोहा, मई 25 -- मंडी धनौरा। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को ज्ञापन सौंपने जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुमित कुमार नागर को तहसील प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। उन्हें मंडी धनौरा स्थित उनके आवास पर ही रोक दिया गया। डॉ. नागर ने कहा कि वह बिजली कटौती, गन्ना मूल्य भुगतान में देरी, सिंचाई व्यवस्था की बदहाली व बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को डिप्टी सीएम के सामने रखना चाहते थे। लेकिन पहले ही रोक दिया गया। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासनिक कार्रवाई को किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बताया। कहा कि भाकियू लोकशक्ति किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.