आजमगढ़, अप्रैल 9 -- आजमगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर बारह बजे हेलीकाप्टर से कोइनहां गांव आए। उन्होंने कोइनहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों से दवा-इलाज के व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अस्पताल के चिकित्साधिकारी के साथ ही मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। तत्पश्चात एमएलएसी विजय बहादुर पाठक के बड़सरा खालसा गांव स्थित घर पहुंचे। एमएलसी के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...