वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, हिटी। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जागरूक करने के लिए भाजपा महानगर की ओर से शुक्रवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल सभागार में समारोह आयोजित किया गया है। समारोह को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। ब्रजेश पाठक शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 11.50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अल्पविश्राम के बाद चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात कंचनपुर स्थित एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और रवींद्रपुरी कॉलोनी स्थित पार्टी प्रवक्ता अशोक पांडेय के आवास भी जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे राजकीय विमान से कानपुर नगर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। यह भी पढ़ें- वंदन अधिनियम से राजनीति म...