औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का मंगलवार को औरैया दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर अपराह्न 3:15 बजे औरैया मंडी समिति परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह 3:25 बजे रंगमहल रिसोर्ट पहुंचेंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं जिला ...