कौशाम्बी, मार्च 7 -- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सरस मेला का उद्घाटन करने के बाद फूलों की होली खेली। लोक नृत्य कलाकारों के साथ उन्होंने होली मनाई। साथ ही वहां मौजूद लोगों को होली पर्व की बधाई दी। समूह की दीदियों पर भी पुष्प वर्षा करके उनको होली पर्व की बधाई दी गई। इस होली को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...