अमरोहा, मई 26 -- गजरौला, संवाददाता। डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री बृजेश पाठक ने राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन केपी मलिक के साथ सोमवार को गजरौला सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अच्छा काम करने वाली आशाओं को सम्मानित भी किया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएम ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष पहुंचकर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी की। इसके बाद इमरजेंसी कक्ष में जाकर इमरजेंसी दवाइयों की उपलब्धता, उनकी एक्सपायरी डेट और ऑक्सीजन सिलेंडर की स्थिति चेक की। उन्होंने एनसीडी क्लीनिक और हेल्थ एटीएम का भी निरीक्षण किया। हेल्थ एटीएम पर उपस्थित कर्माचारी ने बताया कि 28 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। इसके बाद आयुष्मान कक्ष पहुंच...