कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल मामले में धर्मेंद्र कश्यप ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर वहां की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। डिप्टी सीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने गुरुवार की देर रात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के लंबित मामले की विस्तृत जानकारी दी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि छिबरामऊ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सख्त जरूरत है। अस्पताल निर्माण और संचालन से संबंधित कई मुद्दे लंबित चल रहे हैं, जिनमें आउटसाइडर द्वारा ऑपरेशन जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं, जिस पर पहले ही कार्रवाई के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.