कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। सिराथू निवासी एक महिला ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ भी फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे उनके अनुयायियों में रोष फैल गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई सैनी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। डीएसपी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर नौ की रहने वाली रुचि पांडेय पत्नी शिव बरन उर्फ भंडारी पांडेय इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन पर आरोप है कि अभी हाल में ही उन्होंने प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनकी इस पोस्ट पर डिप्टी सीएम की भतीजी भाजपा नेत्री शिप्रा मौर्य समेत अन्य परिजनों व समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, पुलिस...