बाराबंकी, मई 19 -- हैदरगढ़। सीएचसी हैदरगढ़ की इमरजेंसी में बच्चे का इलाज कराने आए एक व्यक्ति ने डाक्टर की गैरहाजिरी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद मंगलवार की सुबह सीएचसी पहुंचकर सीएमओ डा. अवधेश यादव ने जांच की। बताया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट डिप्टी सीएम को भेजी जाएगी। 45 मिनट तक इंतजार कर प्राइवेट इलाज कराने का आरोप:वायरल वीडियो 16 मई की सुबह 8.33 मिनट का बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में बच्चे के परिजन बता रहे हैं कि सीएचसी में कोई डाक्टर व स्टाफ उपलब्ध नहीं है। बताया गया कि 45 मिनट तक प्रतीक्षा के बाद भी इलाज नहीं मिला। परिणाम स्वरूप बच्चे का प्राइवेट इलाज कराया गया।

हिंदी हिन...