संभल, मई 26 -- जनपद संभल में सोमवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे से पहले प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री का असमोली ग्राम पंचायत के पंचायत घर में कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी दौरान भाकियू (टिकैत) के मंडल सचिव रामवीर सिंह त्यागी के नेतृत्व में किसान संभल-असमोली रोड स्थित पर्यावली अड्डे पर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने और बिजली, खाद, बीज सहित किसानों की विभिन्न समस्याएं उठाने की तैयारी कर रहे थे。 यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम से मिलने जा रहे भाकियू नेता को किया नजरबंदप्रशासनिक कार्रवाई लेकिन डिप्टी सीएम के जिले में पहुंचने से पहले ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। एचौड़ा कंबोह थाना पुलिस ने स...