प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर हलुआ, शर्बत, लस्सी आदि का वितरण किया। डिप्टी सीएम की दीर्घायु के लिए कार्यकर्ताओं ने कटघर स्थित समया देवी मंदिर में हवन-पूजन किया गया। भरद्वाज आश्रम स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। शिवकुटी, वेणी माधव, सिविल लाइन, प्रीतम नगर, विश्विद्यालय आदि मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में शरबत-हलुआ आदि का वितरण किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज से गहरा लगाव है। शुभकामना देने वालों में रणजीत सिंह, आनंद सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, भोला सिंह, अजय आनंद, रवि केसरवानी, डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, निर्दोष सिंह गोलू, अजय सिंह, भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विव...