औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में 26 मई को प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर जिलाधिकारी ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र स्थित मंडी समिति पहुंचकर हेलीपैड स्थल और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आगंतुकों की सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज आएंगे औरैया साथ ही हेलीपैड स्थल की सुरक्ष...