लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवासियों के साथ सुना। यह मन की बात का 133वां सस्करण था, जिसे सुनने के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई थी।पश्चिम विधानसभा में बुद्धेश्वर चौराहा स्थित डीवीएल लान में बूथ संख्या 34 में मन की बात सुनने की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद श्री मौर्य ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम विषयों को लेकर चर्चा करते हैं और समस्त देशवासियों को इससे प्रेरणा मिलती है। य...