प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज प्रयागराज आएंगे। सर्किट हाउस में दोपहर 3:15 बजे से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4:50 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर शाम पांच बजे एनसीजेडसीसी पहुंचेंगे। यहां आयोजित उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद शाम छह बजे सिविल लाइंस सरोजिनी नायडू मार्ग के एक पांच सितारा होटल के कांफ्रेंस हॉल प्रयागराज एवं कौशांबी: विकास की अमृत धारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात प्रयागराज में ठहरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...