आजमगढ़, जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार को शहर से सटे शाहगढ़ में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जाने के लिए ट्रैफिक रोकने पर एक शख्स भड़क गया। वह व्यवस्था पर सवाल करते हुए खरी-खोटी सुनाने लगा। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहा। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह दिख रहा है कि पुलिस ने आजमगढ़-मऊ हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक रोक रखा है।इससे हाईवे जाम लग जाता है। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है। इस दौरान एक शख्स वहां खड़े पुलिसकर्मियों के पास पहुंचता है। वह वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों से कहने लगता है कि क्यों ट्रैफिक रोका गया है। पुलिस के मंत्री का नाम लेने पर वह भड़क जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.