बाराबंकी, मार्च 13 -- सूरतगंज। हत्या के प्रयास में किये गए हमले में मामले में लापरवाही बरत रही मोहम्मदपुर खाला पुलिस जब डिप्टी सीएम से शिकायत हुई इसके बाद हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी प्रधान उसके भाई-बेटे समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नौ फरवरी को हुई थी घटना: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अमेरा गांव निवासी डा. गोविंद कुमार झंझरा चौराहे पर निजी अस्पताल संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि 9 फरवरी की रात वह दुकान बंद कर कार से अकेले घर लौट रहे थे। तभी दोहाई गांव मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे अमेरा ग्राम प्रधान गेंदलाल, उनके बेटे बृजेश कुमार, भाई संजय और अन्य साथियों ने उन पर फायरिंग करते हुए प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए और एक गोली सामने से होते निकल गई। घटना की सूचना डायल-112 पर देने के बाद वायरले...