कानपुर, जून 16 -- कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को छह घंटे शहर में रहेंगे। वह चकेरी एयरपोर्ट पर उतरकर सुबह 10:40 बजे सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। वहां पर डिप्टी सीएम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दोपहर 12:20 बजे डिप्टी सीएम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेंगे। साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी में वह विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं पर वह पत्रकारों से बातचीत करेंगे। डिप्टी सीएम जैपुरिया ओवरब्रिज और नवनिर्मित सर्किट हाउस का निरीक्षण करेंगे। शाम को वह चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पहुंचे मुरादाबाद, जनकल्याण शिविर में करेंगे उद्घाटन यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

हिंदी हि...