फतेहपुर, मार्च 19 -- धाता। कस्बे में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमओ डा. पीके सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई पैथोलाजी सेंटर, निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालक अपने संस्थान बंद कर मौके से फरार हो गए। टीम ने सबसे पहले सिराथू रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया, जहां केंद्र बिना पंजीकरण संचालित पाया गया। मौके पर कोई अधिकृत डाक्टर नहीं मिला और केवल कर्मचारी ही काम करते पाए गए। इसके बाद थाने के सामने स्थित एक दांत के क्लीनिक का निरीक्षण किया, वहां भी डाक्टर नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान कस्बे के कई अन्य स्वास्थ्य संस्थान बंद मिले। टीम के मुताबिक अधिकांश केंद्र बिना लाइसेंस और प्रशिक्षित डाक्टरों के संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.