गया, दिसम्बर 15 -- गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद के पिता के निधन पर आयोजित शोक सभा में सोमवार को राज्य के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और क्षेत्रीय विधायक दीपा कुमारी इमामगंज प्रखंड के रोहवे गांव पहुंचे। सभी नेताओं ने स्वर्गीय पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। डिप्टी सीएम सहित मंत्रीगण हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधायक दीपा कुमारी और टिकारी विधायक अजय कुमार सड़क मार्ग से पहुंचे। निर्धारित प्रोटोकॉल समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से डिप्टी सीएम 1:30 बजे पहुंचे और दो बजे श्रद्धांजलि अर्पित कर रवाना हो गए। शोक सभा में भाजपा ज...