नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। पद से हटाए जाने के बाद राघव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कई क्लिप जोड़कर बनाया गया है। इन क्लिपों में बजट सत्र के दौरान उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे शामिल हैं। आइए जानते हैं इस बजट सत्र में राघव चड्ढा ने किन मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। इसके साथ ही नीचे अटैच की गई वीडियो भी देखिए। 1- मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ बढ़ रहा है। 2- दिन बीतने के साथ बचे हुए मोबाइल डाटा के खत्म हो जाने की समस्या। 3- पैटरनिटी लीव यानी बच्चे के जन्म के समय पिता को भी छुट्टी मिले। इसे कानूनी अधिकार बनाया जाए। 4- बैंक अकाउंट में खाता धारकों को मिनिमम बैलेंस रखने की बाध्यता समाप्त करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- टैक्स बचाना है तो शादी कर...