नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद अब राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो जारी कर पार्टी को जवाब दिया है। राघव चड्ढा के एक वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा का कमेंट भी आया है। प्रियंका का जिस वीडियो पर कमेंट आया है उसमें राघव उन मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं जो उन्होंने राज्य सभा में उठाए थे। इसके अलावा राघव ने जो वीडियो डाला है उसमें वो पार्टी को जवाब देते नजर आ रहे हैं।राघव चड्ढा के वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा का कमेंट राघव चड्ढा ने ये दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पोस्ट किया है। राघव ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा है- चुप कराया गया, हारा नहीं हूं। इस स्टोरी के बाद ही राघव चड्ढा ने वो दूसरा वीडियो पोस...