पीलीभीत, मार्च 18 -- पूरनपुर/पीलीभीत। बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुए हत्याकांड के बाद पूरनपुर निवासी मृतक हर्षित मिश्रा के परिजनों को शस्त्र लाइसेंस देने की संस्तुति की गई है। इसके लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दो आवेदन पत्र खुद पूरनपुर भिजवाए। ताकि औपचारिक प्रक्रिया करने के बाद परिजनों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस का अनुमोदन किया जाए। बीते 12 मार्च को बदायूं के सैजनी में एचपीसीएल प्लांट में डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा और उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में परिजन लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। साथ ही अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंकित हैं। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने बीते दिनों पूरनपुर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस देने के बारे में विचार विमर्श किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.