लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के गुडंबा क्षेत्र में एक बैंक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय वह कमरे में अकेले थे। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजन जब अंदर पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान काजी अहमद जैद (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। वह लखनऊ के आदिल नगर, कल्याणपुर (गुडंबा) में परिवार के साथ रह रहे थे और अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।काफी समय तक नीचे न आने पर उनकी पत्नी तैयबा उन्हें देखने ऊपर गई...