देवघर, जून 13 -- देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रत्येक महीने 10 तारीख तक वेतन भुगतान और 30 जून तक बकाया ईपीएफ और पीफ एक मुस्त जमा कराने की मांग को लेकर देवघर नगर निगम के सफाई मित्र अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल की औपचारिक बैठक इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय स्थित डिप्टी मेयर कार्यालय कक्ष में डिप्टी मेयर टिप चटर्जी द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल व फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हड़ताल के संबंध में औपचारिक बैठक की गई। जिसमें फेडरेशन अध्यक्ष के साथ विचार विमर्श कर समस्या समाधान को लेकर समुचित रास्ता निकालने का प्रयास किया गया। जिससे फेडरेशन एवं देवघर नगर निगम की जनता के समस्या का समाधान हो सके।

प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं इस दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने...