आदित्यपुर, मार्च 17 -- गम्हरिया, संवाददाता। डिप्टी मेयर चुने जाने पर अंकुर सिंह का सरायकेला से आदित्यपुर आने के क्रम में कांड्रा, ग़म्हरिया लाल बिल्डिंग से लेकर टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ पर जगह-जगहस्वागत किया गया। लाल बिल्डिंग चौक पर पहले से मौजूद पूर्व विधायक अरविंद सिंह से अंकुर सिंह लिपट पड़े। उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने अंकुर सिंह के साथ पूर्व विधायक को भी माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, ऋषि मिश्रा, बलबीर सिंह, शैलेश तिवारी, भुवनेश पारीक, विकास राय, राकेश झा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...