धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद नगर निगम के मेयर और 55 वार्ड पार्षदों के चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बिसात बिछने लगी है। पार्षद का चुनाव जीतने वाले कई नेता अब डिप्टी मेयर बनने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। 18 मार्च को धनबाद में डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इसके लिए नौ मार्च को अधिसूचना निकाली जाएगी। धनबाद नगर निगम में पार्षदों के बीच से ही डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। एक से अधिक दावेदार होने पर गुप्त मतदान के जरिए डिप्टी मेयर चुना जाएगा। धनबाद नगर निगम में जितने भी वार्ड पार्षद जीते हैं, उनमें चार-पांच लोग इसके लिए दावेदारी कर रहे हैं। इस सूची में वार्ड नंबर 22 की पार्षद सुमन सिंह का नाम चल रहा है। सिंह मेंशन से नजदीकी का लाभ इन्हें डिप्टी मेयर के चुनाव में भी मिल सकता है। नगर निगम चुनाव के दौरान भी वार्ड नंबर 22 में मेयर संजीव सि...