आदित्यपुर, मार्च 17 -- आदित्यपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि डिप्टी मेयर का चुनाव प्रशासनिक देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। इसके बावजूद बेवजह विवाद खड़ा करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी इस चुनाव में अपना समर्थित उम्मीदवार दिया था और वे चुनावी प्रक्रिया को भली-भांति समझते हैं। इसके बावजूद चुनाव परिणाम को लेकर सवाल उठाना गलत है। मतगणना के दौरान चार बार रिकाउंटिंग भी कराई गई, ताकि किसी तरह का शंका न रहे। इसके बाद भी किसी पार्षद की ओर से कोई विरोध नहीं किया गया। मतगणना पूरी होने के बाद सभी पार्षदों ने परिणाम पर हस्ताक्षर भी किए थे। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.