डिप्टी मेयर कार्यालय में ताला लगा देखकर पार्षद भड़के
फिरोजाबाद, मई 18 -- उपसभापति कार्यालय पर ताला लगाने को लेकर नगर निगम में जमकर हंगामा हो गया। ताला लगाने का विरोध करने वाले पार्षद की उपसभापति से काफी देर तक कहासुनी होती रही। हंगामा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में किसी तरह मामले को शांत कर दिया गया। नगर निगम में उपसभापति का अलग से कार्यालय बनाया गया है। पिछले काफी समय से उपसभापति कार्यालय में ताला लगाने पर पार्षदों में आक्रोश था। सोमवार को यह आक्रोश खुलकर सामने आ गया। लेबर कॉलोनी क्षेत्र के पार्षद अलीम भोला द्वारा जब इसका विरोध किया तो उपसभापति केशव देव कुशवाहा से कहासुनी हो गई। कहासुनी ने हंगामा का रूप धारण कर लिया। इस मामले को लेकर पार्षद ऊषा शंखवार भी अपना विरोध जता चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.