धनबाद, मार्च 19 -- डिप्टी मेयर बनने के बाद पहली बार लोयाबाद पहुंचे अरुण चौहान का जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले अरुण चौहान अपने बड़े भाई हरेन्द्र चौहान के साथ लोयाबाद मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां राजकुमार महतो एवं असलम मंसूरी ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और जीत की बधाई दी। मौके पर असलम मंसूरी, राजकुमार महतो, पार्षद रामेश्वर तुरी, आजाद मुखिया, नरेश महतो, रमेश बाउरी, विजय महतो, गुलाम जिलानी, पप्पू पासवान, जलाल अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...