लखनऊ, मार्च 27 -- Akhilesh Yadav News: यूपी में एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रही प्रदेश जनता के प्रति हमदर्दी जताते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा, केशव मौर्य को डिप्टी चीफ मिनिस्टर नहीं, डिलीवरी चीफ मिनिस्टर बनना चाहिए। डिप्टी सीएम को अपना नम्बर सोशल मीडिया पर जारी करना चाहिए, जिससे आम जनता को सिलेंडर आसानी से मिल सके। अखिलेश ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से ये साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे हैं। डिप्टी सीएम का दावा है कि 'जिसके यहाँ सिलेंडर न हो वो हमारे यहाँ सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे'। इस संदर्भ में आग्रह है कि वो अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय...