लखीसराय, अप्रैल 12 -- कजरा, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार ने उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर, कजरा का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। यह दौरा विद्यालय में मॉडल स्कूल के रूप में नए सत्र की शुरुआत से पहले तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालय की समग्र स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजना इस विद्यालय को सिमुलतला आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर विकसित करने की है। उन्होंने कहा कि मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित होने के बाद यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.