मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर छपार टोल प्लाजा के डिप्टी टोल मैनेजर की अपहरण कर हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपियों पर एसएसपी की संस्तुति पर डीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) कार्रवाई के आदेश दिए है। दोनों आरोपियों को एनएसए में निरूद्ध कर दिया है। जनपद में सात साल लोक व्यवस्था प्रभावित करने वाले आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की गयी है।छपार टोल के डिप्टी टोल मैनेजर अरविंद पांडेय निवासी जनपद चंदौली ने 18 सितंबर 2024 की रात टोल पर काम करने वाले आरोपी शुभम उर्फ मनी व शिवम उर्फ शिव निवासीगण भौराकलां को शराब पीने से रोका था। उसके कुछ समय पश्चात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ डिप्टी टोल मैनेजर का गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- सेंट्रल जीएसटी की टीम पर हमले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज आरोपियों ने डिप्टी टोल मैनेजर का...