अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। शहर के कौशलपुरी कॉलोनी निवासी स्नेहा चौरसिया ने यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बैंक ऑफ इंडिया में ऑडिटर के पद पर कार्यरत सूर्यकांत चौरसिया की सुपुत्री स्नेहा को चयन परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर पहली रैंक प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर चौरसिया कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उनके कौशलपुरी स्थित निवास पर जाकर स्नेहा का सम्मान किया। उन्हें अंग वस्त्र और फूल मालाएं भेंट कर मिठाई खिलाई गई। अपनी सफलता का श्रेय स्नेहा ने अपने पिता सूर्यकांत चौरसिया, माता कुमुद चौरसिया, भाई अनुपम, चाचा कृष्णकांत चौरसिया, चाची रीता चौरसिया की प्रेरणा को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल स्वाध्याय के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। ...