कौशाम्बी, मार्च 30 -- सिराथू ब्लॉक के फतेहपुर बेला निवासी सत्यम सिंह यादव पुत्र संसार नाथ यादव का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से ग्रहण की है। उसके बाद प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर से सिविल ब्रांच से बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। दूसरे प्रयास में ही इनका चयन डिप्टी जेलर के रूप में हुआ है। इनके पिता फौजी थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर सत्यम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं। सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के त्याग और चाचा-चाची की तपस्या को दिया है। इनके चाचा चंद्रबली सिंह यादव शिक्षक हैं और इनकी सारी पढ़ाई-लिखाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.