लखनऊ, जनवरी 1 -- सीबीआई ने कारोबारियों से रिश्वत लेने के मामले में आरोपी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इन सभी को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर इस मामले में नामजद दो अन्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद भी शुरू कर दी गई है। जल्दी ही इन दोनों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। सीबीआई ने इस मामले में रिश्वत लेकर सरकार को करोड़ों रुपये के टैक्स का नुकसान कराने में झांसी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद ही कारोबारी से रिश्वत लेते हुए डिप्टी कमिश्नर समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया था। यह रिश्वत डिप्टी कमिश्नर ने झांसी में तैनात सुपरवाइजर अनिल तिवारी और अजय शर्मा के जरिए ली थी। इस मुकदमे में गिरफ्तार प्रभा भंडारी, सुपरवाइजर अनिल तिव...