डिपो में अवैध वसूली का आरोप, ठेकेदार व साझेदारों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारगृह निगम के इटारा स्थित गोदाम में अनाज की हैंडलिंग व परिवहन कार्य कर रही एक ठेका फर्म पर अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई डिपो प्रबंधक सरोज कुमार वर्मा की शिकायत पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि लखनऊ की मेसर्स जेएमडी एसोसिएट्स फर्म है। इसके साझेदार मनोज सिंह और अक्षय कुमार हैं। वे अपने मजदूरों के माध्यम से डिपो पर आने वाले ट्रक चालकों एवं क्रय केंद्र प्रभारियों से गेहूं और चावल उतरवाने के बदले अवैध धनराशि की मांग और वसूली कर रही हैं। आरोप है कि इस संबंध में कई केंद्र प्रभारियों और विपणन निरीक्षक ने भी डिपो प्रशासन को जानकारी दी थी। डिपो प्रबंधक के अनुसार फर्म को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ। इससे सरकारी कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.