बागपत, अगस्त 19 -- बागपत। दिल्ली की नंद नगरी डिपो के कर्मचारी से बाइक लूटने वाले बदमाश को न्यायाधीश ने छह वर्ष 10 माह और 24 दिन की सजा सुनाई, साथ ही उस पर दो हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया। अर्थदंड़ अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास के आदेश जारी किए गए। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि क्यामपुर गांव निवासी विकास कुमार ने पांच अगस्त 2019 को बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह अपने साथी अशोक निवासी बुढेढ़ा के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बागपत के महिला थाने के पास पहुंची, तो पीछे आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों और पिस्टल के बल पर उनसे बाइक लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने ढिकौली निवासी अर्जुन उर्फ गप्पी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया था। बताया कि...