धनबाद, मार्च 30 -- डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह परिसर में रविवार को पूर्व छात्र संगठन के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र और ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. एसएम इकबाल नासिर एवं डॉ. अरुण अग्रवाल ने दर्जनों स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर और रक्तचाप सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुना और उन्हें रोग निदान के साथ-साथ दवाएं एवं उचित परामर्श भी दिया। जांच के दौरान अधिकांश मरीजों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों का दर्द, संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियां पाई गईं।आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुशील सुमन और फादर रेक्टर एफ. जोसेफ का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। शिविर को सफल बनाने में वा...