धनबाद, जनवरी 30 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह में गुरुवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में ग्रेजुएशन नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फादर डायरेक्टर माइकल फर्नांडिस, फादर जॉर्ज थाना एसजे, फादर जेम्स कलापुरा एसजे, फादर ऑस्कर होरो एसजे के आलावा धनबाद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य भी मौजूद थे। छात्र छात्राओं ने शंखनाद और मधुर संगीत की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भावनात्मक बना दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मिस्टर नोबिलियन का खिताब ईशान घोष को तथा मिस नोबिलियन का खिताब एविटा सोजन को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रो...