अमरोहा, मई 10 -- शनिवार को कस्बा डिडौली में क्षत्रिय समाज के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समारोह के दौरान देशभक्ति और समाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर ठाकुर पोपाल सिंह, ठाकुर आदेश कुमार, ठाकुर पंकज सिंह ,ठाकुर बब्लू, ठाकुर प्रदीप सिंह, ठाकुर राजकुमार सिंह, ठाकुर अमित कुमार, ठाकुर राहुल सिंह, ठाकुर रविन्द्र सिंह, ठाकुर मोनू सिंह , ठाकुर सनी सिंह,ठाकुर अंकुर सिंह ,ठाकुर पवन , ठाकुर वीरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या म...