डिडौली क्षेत्र के युवक की सोनीपत में संदिग्ध हालत में मौत, पंखे पर लटका मिला शव
अमरोहा, अक्टूबर 12 -- डिडौली क्षेत्र के गांव शेखूपुर माफी निवासी एक युवक की हरियाणा के सोनीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कमरे में ही पंखे से लटका मिला। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक गांव शेखूपुर माफी निवासी शमशीर के परिवार में पत्नी आसमां, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका 26 वर्षीय बड़ा बेटा शाहनवाज डीफार्मा कोर्स करने के बाद हरियाणा के सोनीपत स्थित एक अस्पताल में फार्मेसी का काम करता था। बताया जाता है कि रविवार रात वह अस्पताल में काम करने के बाद अपने कमरे पर जाकर सो गया था। अगली सुबह काफी देर तक शाहनवाज के नहीं उठने पर मकान मालिक ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बेटे की मौत की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.