नई दिल्ली, फरवरी 24 -- क्या डिटॉक्स जूस रातों-रात वजन घटाने वाली कोई जादुई छड़ी है? अगर आप भी सुबह उठकर कड़वे और बेस्वाद जूस के गिलास को 'फैट कटर' मानकर डाइट का हिस्सा बना रहे हैं, तो जरा रुकिए। बेंगलुरु के एक फेमस पोषण विशेषज्ञ ने जूस क्लींजिंग (Juice Cleansing) के नाम पर चल रहे इस ट्रेंड की कलई खोलते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अक्सर हम शरीर को अंदर से साफ करके पतला होने की चाहत में जिस डिटॉक्स जूस को पी रहे हैं, हकीकत में वह आपके शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि वजन घटाने के इस 'लिक्विड शॉर्टकट' के पीछे छिपा असली साइंस क्या कहता है और एक्सपर्ट्स इसे लेकर इतने फिक्रमंद क्यों हैं।क्या कहती है एक्सपर्ट शारदाकेयर-हेल्थसिटी की पोषण विशेषज्ञ डॉ. गरिमा तिवारी कहती हैं कि आजकल सोशल मीडिया पर 'डिटॉक्स ज...