नई दिल्ली, जुलाई 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के लामपुर स्थित रिस्ट्रिक्शन और डिटेंशन सेंटर में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए सुविधाओं में बड़ा सुधार किया जाएगा। केंद्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और रहने की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चार करोड़ रुपये से नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन सभी कार्यों की निगरानी जेल प्रशासन करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे यहां मौजूद विदेशी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सूत्रों ने बताया कि लामपुर डिटेंशन सेंटर अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी 'मॉडल डिटेंशन सेंटर मैनुअल' के तहत बनाया जाएगा। यहां आवासीय बैरकों की मरम्मत करने के साथ ही नए कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बेहतर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बिजली व्यवस्था, रसोई, स्वास्थ्य...