दुमका, दिसम्बर 13 -- सरैयाहाट , प्रतिनिधि। सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित पुराने पंचायत भवन के निकट शनिवार को डिज्नीलैंड मीना बाजार सह प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन पंचायत के मुखिया प्रीति हांसदा व समाजसेवी मनोज कुमार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। मौके पर मुखिया हांसदा ने कहा कि यह मेला लोगों के मनोरंजन के लिए अच्छी चीज है। प्रखंड क्षेत्रों में बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए कभी कभी यह मेला लगाया जाता है। मेला का आयोजन से आसपास गांव व सुदुर इलाके से लोग अपने बच्चों को लेकर मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। समाजसेवी मंडल ने कहा कि इस डिज्नीलैंड सह प्रदर्शनी का आयोजन से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना रहता है। आसपास सहित सुदुर क्षेत्रो से लोग इस मेला में अपने -अपने परिवार व बच्चों के साथ मनोरंजन के लिए आते है। इस मौके पर पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.