पलामू, अगस्त 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के शिवाजी मैदान में सावन को लेकर आयोजित डिज्नीलैंड मेले में मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर सात बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जिला बाल संरक्षण इकाई और श्रम विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की।

परीक्षण और चेतावनी अभियान के दौरान मेले में काम कर रहे अन्य बच्चों की भी जांच की गई। कुछ बच्चों को चेतावनी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए और बाल श्रम से दूर रहने को कहा गया। विमुक्त कराए गए बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने बच्चों की काउंसलिंग शुरू कर दी है। उनके सामाजिक, शैक्षणिक और पारिवारिक हालात का आकलन किया जा रहा है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू...