जामताड़ा, मार्च 6 -- डिजीटल संवाद/छह महीने से बंद सोलर जल मीनार, नारायणपुर बाजार के लोग पानी को तरसे नारायणपुर। प्रतिनिधिगर्मी के मौसम के दस्तक के साथ ही नारायणपुर बाजार में पेयजल संकट गहराने लगा है। 15वें वित्त आयोग से लगाया गया सोलर युक्त जल मीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। जिससे बाजारवासियों और आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर बाजार में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा एक तथा जिला परिषद द्वारा दो चापाकल लगाए गए थे। इनमें से महतो अहरा तालाब के पास स्थित चापाकल से आयरनयुक्त लाल पानी निकलने के कारण उसे वर्षों पहले ही मृत घोषित कर बंद कर दिया गया। वहीं शिव मंदिर के पास लगा दूसरा चापाकल भी पानी नहीं निकलने के कारण बेकार पड़ा ह...