बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बीहट, निज संवाददाता। डिजीटल अंधेरा नाटक के जरिये सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को चित्रित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। बाल रंगमंच आर्ट एंड कच्लरल सोसाइटी के निदेशक ऋषिकेश कुमार की स्मृतिशेष मां देवकी देवी की स्मृति में संस्था के कलाकारों ने नाटक के जरिये डिजीटल युग में बढ़ते साइबर अपराध, फेक न्यूज, ऑनलाइन ठगी, अफवाह और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को प्रभावशााली तरीके से लोगों के सामने रखा। नाटक के जरिये यह संदेश दिया गया कि अंधा समर्थन व अंधा विरोध दोनों ही समाज में भम्र और अफवाह को बढ़ावा देते हैं। नाटक का लेखक व निर्देशन विशाल कुमार, सहायक निर्देशन रोहित कुमार, नृत्य निर्देशन साक्षी कुमारी, मंच संोजन आकाश कुमार तथा प्रकाश परिकल्पना सुजीत कुमार व ऋषि कुमार का था। मुस्कान, आयुष, गणेश, प्रशांत, सौरभ, मो. सूरज, अंकि...